ललितपुर: ललितपुर निवासी एमबीए की छात्रा को प्रेमी ने मारी गोली, पीड़ित पिता ने बताया ऑपरेशन के बाद निचला हिस्सा हुआ बेजान
ललितपुर के मोहल्ला तालाब पुरानी निवासी कृतिका 24 झांसी में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।इसी दौरान उनके लगभग 7 साल पुराने प्रेमी मनीष साहू में उन्हें झांसी यूनिवर्सिटी के सामने गोली मार दी थी।साथी खुद की कनपटी पर गोली मारने से मनीष की मौत हो गई थी।कृतिका को झांसी से भोपाल ले जाया गया था।जहां फंसी गोली के ऑपरेशन के बाद उनके शरीर का निचला हिस्सा बेजान है।