ललितपुर: थाना जखौरा क्षेत्र में ठेकेदार और मजदूरों के बीच हुए विवाद के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने दी जानकारी
क्षेत्राधिकारी सदर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र से कुछ लोग महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे, जहाँ पर ठेकेदार से मजदूरी को लेकर वाद-विवाद हो गया था । वहाँ के ठेकेदार व मजदूरों से बात करके सभी मजदूरों को सकुशल वापस बुला लिया गया है, मजदूरों को बन्धक बनाने की बात असत्य व निराधार है प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।