माकड़ी: अमोड़ीपारा प्राथमिक शाला में तालाबंदी, शिक्षकों की कमी पर अड़े पालक, अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा रही
ग्राम अमोड़ीपारा (रांधना) के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने सोमवार को स्कूल में ताला जड़ दिया। उनका आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से शिक्षक की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूचना पर माकड़ी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पालकों से चर्चा की, लेकिन बात नहीं बनी। पालकों ने ताला खोलने से इनकार कर दिया।