रावतसर: महिला बिना बताए घर से नगदी व जेवरात लेकर निकली, पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से बुधवार प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार एक परिवादी ने पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्रवधू घर से बिना बताए कहीं चली गई है वह साथ में घर से ₹100000 नगदी सोने व चांदी के आभूषण भी ले गई है उसकी पुत्रवधू किसी अज्ञात गाड़ी में चढ़कर गई है पल्लू पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।