प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला, विशाल जांगिड़ संभालेंगे जिले की कमान
राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला कर उन्हें हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर के कमांडेंट विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया