रावतसर: रावतसर में पिकअप ने पैदल यात्रियों को कुचला, 3 की मौत, एक गंभीर घायल, पल्लू पुलिस थाने में अज्ञात चालक पर मामला दर्ज
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के नोहर पल्लू मार्ग पर रविवार को एक पिकअप ने पैदल जा रहे यात्रियों को कुचल दिया जिससे तीन युवकों की मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया हादसे में किकरालिया निवासी अशोक अजय व मोहित की मौत हो गई व एक गंभीर रूपेश को रेफर किया गया है पल्लू पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है