पंचदेवरी: पंचदेवरी पिकेट पर जनता दरबार आयोजित, शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया: सीओ
कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचदेवरी पिकेट पर शनिवार को थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन की