चित्तौड़गढ़: अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नारेला के आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्त में
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 9 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपहरित बालिका को मुक्त करा लिया। शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट गंगरार पुलिस थाने पर दर्ज कराई गई थी। ASI शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी नारेला के कैलाश तक पहुच गई। उसके कब्जे से पीड़िता को छुड़ा लिया गया।