चित्तौड़गढ़: समिति कक्ष में जिला कलेक्टर रंजन ने CSR समिति की बैठक लेकर औद्योगिक संस्थानों की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की
जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में समिति कक्ष में हुई सीएसआर समिति की बैठक में औद्योगिक संस्थानों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों, गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने औद्योगिक संस्थानों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। पक्षियों के दाना-पानी के परिण्डे लगाने को कहा गया।