चित्तौड़गढ़: श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़ के चुनाव हुए संपन्न
तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़ के चुनाव अधिकारी गौतम पोखरना, अनिल सुराणा के सानिध्य में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 24-26 दो वर्ष के लिए राजेन्द्र बाबेल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। श्री बाबेल ने आगामी दो वर्ष के लिए अपनी रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान समाज के लोग मौजूद रहे।