चित्तौड़गढ़: सेंथि हनुमान मंदिर परिसर में सनातन संस्कार शिविर का आयोजित महंत श्री चंद्र भारती महाराज रहे मुख्य अतिथि
चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र पंचवटी सेंथि के हनुमान मंदिर में आयोजित सनातन संस्कार शिविर में महंत श्री चंद्र भारती महाराज मौजूद रहे। आयोजित हो रहे शिविर में महंत श्री चंद्र भारती महाराज ने बताया कि किस प्रकार के आज के समय में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे शिविर का होना अति आवश्यक बनता जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग व बच्चे भी मौजूद थे