चित्तौड़गढ़: ACB की कार्रवाई पर भदेसर थाना प्रभारी रविंद्र सेन को बचाने के ASP के मंसूबों पर DGP ने फेरा पानी, बताई गिरफ्तारी
एसीबी द्वारा भदेसर पुलिस थाने में की गई कार्रवाई पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सान्धू और dgp रवि प्रकाश के बीच खुला विरोधाभास नजर आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सान्धू थाना अधिकारी रविंद्र सेन की गिरफ्तारी को छुपाते नजर आए जबकि डीजीपी ने थाना प्रभारी के साथ तीन जनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ जाने की पुष्टि की।