मुज़फ्फरनगर: जानसठ रोड स्थित कॉलेज में एसपी क्राइम ने मिशन शक्ति 5.0 और साइबर जागरूकता के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
जानसठ रोड स्तिथ एक कॉलेज में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 व साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जहाँ मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने कॉलेज में मौजूद सभी छात्राओं-महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक किया तो वही सुरक्षा को लेकर साइबर अपराधों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाते हुए छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।