मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, दाल मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों के कटे चालान, दी चेतावनी
मुज़फ्फरनगर में अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का चाबुक लगातार चल रहा है,लेकिन अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे हैं।इसी कड़ी में सोमवार को दाल मंडी क्षेत्र में यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के बाहर फैले सामान को हटवाया गया और कई दुकानदारों के चालान काटे गए।पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी किसी को अतिक्रमण नही करने दिया जाएगा।