मुज़फ्फरनगर: बरेली में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में AIMIM नेता बोले- नबी से मोहब्बत का इज़हार बना विवाद
AIMIM के पदाधिकारी सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने बरेली में निर्दोष लोगों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई और बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किया। ओर कहा कि कुछ गंदी मानसिकता के लोगों ने नबी से मोहब्बत के इज़हार को विवाद का रूप दे दिया, जिसके बाद सरकार और पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की।बरेली में सरकार निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रही है।