📊 योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर — जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा योजना एवं विकास विभाग तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सेतु एवं NAPS योजना से संबंधित अद्यतन प्रगति को पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करने तथा योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
#योजनासमीक्षा #समयबद्धक्रियान्वयन #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 10, 2026