लालबर्रा: पहली ही मामूली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, लालबर्रा बस स्टैंड मार्ग बना तालाब
मानसून की आहट के साथ ही स्थानीय प्रशासन के दावों की हवा निकलनी शुरू हो गई है। मंगलवार, 23 जून को शाम करीब 05 बजे हुई चंद मिनटों की मामूली सी बारिश ने ही लालबर्रा बस स्टैंड पहुंच मार्ग की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ ही देर की झमाझम बारिश के कारण बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप का पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया। जल निकासी की उचित व्यव