चाईबासा: गुरुवारी बाकिरा ने अंडर-16 बालिका मिडले रिले में जीता स्वर्ण पदक
चाईबासा। पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिभावान एथलीट गुरुवारी बाकिरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।जिसको लेकर शुक्र वार 12 बजे पश्चिम सिहभुम एथलेटिक्स एसोसिएशन व खेल प्रेमियों ने बधाई दी