चित्तौड़गढ़। करणी माता का खेड़ा, वार्ड 13 में चोरों ने सरकारी पानी की टंकी तोड़ दी और पाइपलाइन को निशाना बनाया। निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह शेखावत ने बताया कि यूआईटी ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर टंकी लगवाई थी और नगर परिषद ने 1500 फीट पाइपलाइन बिछाई थी।