लालगंज: सिकटा गांव में हर घर नल जल योजना का पाइप 5 दिन से लीकेज के कारण खेत में बह रहा पानी, निरीक्षण के बाद रिपेयर नहीं हुआ
हलिया क्षेत्र के सिकटा गांव में कनेक्शन पाइप क्षतिग्रस्त होने से 5 दिन से हर घर नल योजना का कीमती पानी खेतों में बह रहा है। जिसकी शिकायत के बाद कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। इसके बावजूद पाइप दुरुस्त नहीं कराया गया। रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि इस गर्मी में पानी के संकट को देखते हुए हर घर नल जल योजना के कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।