मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड पत्रकार संगठन के विनोद सिंह बने पलामू जिला अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई
झारखंड पत्रकार संगठन की बैठक शनिवार को पांकी रोड स्थित जदयू कार्यालय के समीप शनिवार के दोपहर करीब 2बजे हुई। सदस्यों की मांग पर वर्तमान कमेटी को भंग किया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठन को धार देने के लिए पुनः नए जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य चंद्रदेव प्रजापति ने विनोद सिंह को पलामू जिला का नया अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दिया।