मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में मुहर्रम की आठवीं तारीख का जुलूस निकाला गया, पारंपरिक हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया गया
इस्लाम धर्मावलंबियों ने शनिवार दोपहर 3 बजे तक मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में मुहर्रम की आठवीं तारीख का जुलूस निकाला। नेतृत्व मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल ने किया। चौक-चौराहों पर गोल लगाकर खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया। शहर के पहाड़ी मुहल्ला स्थित कर्बला मैदान से जुलूस की शुरूआत हुई। इसके बाद शाह मोहल्ला होते हुए कन्नी राम चौक पहुंचा।