मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में जून में 9 बाल श्रमिक मुक्त, डीसी ने जुलाई में औचक छापेमारी का दिया निर्देश
पलामू उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 3 बजे तक समाहरणालय में बाल श्रम उन्मुलन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक एतवारी महतो से विगत जून माह में श्रम उन्मुलन को लेकर किये गये कार्याे की जानकारी ली। बताया गया कि जून माह में कुल 9 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से विमुक्त किया गया है।