मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के सुदना में माता हीरामणि देवी सेवा टीम ने कांवरिया सेवा शिविर का किया आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु देवघर रवाना
मेदिनीनगर के सुदना में माता हीरामणि देवी सेवा टीम द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शनिवार की दोपहर करीब 1बजे आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमोद अग्रवाल ने किया। आयोजन में मेदनीनगर विधायक आलोक चौरसिया, पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन और प्रथम महापौर अरुणा शंकर, पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति