मेदिनीनगर (डालटनगंज): वार्ड-19 के कान्दू मुहल्ला में पाइपलाइन बिछाने के बाद नारकीय हुई स्थिति, पैदल चलना हुआ मुश्किल <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में सेकंड फेस जलापूर्ति योजना के तहत इन दिनों भूमिगत पाइप बिछाई जा रही है। पक्की सड़क तोड़ दी जा रही है। पाइप बिछाने के बाद निर्धारित समय 45 दिन के बाद भी सड़क को पहले की तरह पक्की नहीं की जा रही है। मिट्टी से भरावट करके छोड़ दिया जा रहा है, जिससे नारकीय स्थिति बनी हुई है।