झारखंड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार दोपहर ढाई बजे मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार लगभग 70 लाख की आबादी वाले अनुसूचित जातियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। सरकार गठन के लगभग पांच महीने बाद भी अनुसूचित जाति आयोग का गठन नहीं कर मनुवादी एजेंडे पर कार्य कर रही है।