बेल्थरा रोड: पूजा चौहान के पिता की सुरक्षा के लिए बेल्थरारोड के सुभासपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, परिजनों से मिले प्रतिनिधि
नगरा थाना के सरया गुलाब राय गांव में हाथ बांधकर रस्सी से पेड़ पर लटकाई गई पूजा चौहान हत्याकांड पर बेल्थरारोड के सुभासपा विधायक हंसू राम ने दुख जताया है। उन्होंने मामले में मृतका के पिता धर्मराज चौहान द्वारा खतरा जताने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया है।