बेल्थरा रोड: स्वर्णकार समाज बेल्थरारोड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
स्वर्णकार समाज बेल्थरारोड द्वारा नगर के एक मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जो शाम 7 बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्णकार समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि श्री नरहरी दास जी के पूजन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष विवेक सर्राफ उर्फ बंटी ने मुख्य अतिथि नीरज वर्मा का स्वागत किया।