चौमूं: जयपुर ग्रामीण के जोबनेर में जमीन विवाद को लेकर हिंसा, 100 से अधिक बदमाशों ने एकजुट होकर महिलाओं पर किया हमला
Chomu, Jaipur | Apr 12, 2026 जयपुर जिले के जोबनेर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां विवादित भूमि को लेकर भूमाफियाओं द्वारा हिंसक हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, कालख गांव में करीब 100 से अधिक बदमाशों ने एकजुट होकर एक घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लोहे के सरियों से एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।