अजयगढ़: 51 दिन के संघर्ष के बाद चिता आंदोलन को बड़ी सफलता कलेक्टर हर्ष सिंह की पहल पर 15 दिन के लिए थमा आंदोलन।
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में विस्थापन मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर 51 दिनों से जारी चिता आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। आंदोलन के 51वें दिन महिलाओं ने चिता सत्याग्रह, किसानों ने फांसी के फंदे, युवाओं ने सूली सत्याग्रह तथा अन्य आंदोलनकारियों ने जल