जौनपुर: तेजीबाजार थाने के उपनिरीक्षक को किया गया निलंबित
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे तेजीबाजार थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिव बदन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। उपनिरीक्षक शिव बदन यादव पर अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन