भदेसर: मंडफिया स्थित श्रीसांवलियाजी में अनूठी परंपरा, गोवर्धन के ऊपर से निकली गाय, कस्बे ने जुटाया 16 क्विंटल मालपुओं का भोग
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठी धार्मिक परंपरा निभाई गई। यहां गोवर्धन के ऊपर से गाय निकाली गई। इस आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह देखने को मिला। खास बात यह है कि भगवान के भोग के लिए कस्बेवासियों ने मिलकर चंदा जुटाया है। रात को 16 क्विंटल मालपुओं का भोग लगाया जाएगा। सामूहिक सहयोग औ