पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना पीपलरावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटाडिया ताज (सुराखेड़ा जोड़) के पास कार्रवाई करते हुए 06 पेटी अवैध देशी शराब की जप्त की है। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी हेमंत पिता नरेंद्र झांझा (28 वर्ष), निवासी कुमारिया बनवीर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्यवाही जारी है।