भगवानपुर: अधिवक्ता एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार के माफी मांगने के बाद भगवानपुर तहसील में धरना प्रदर्शन किया समाप्त
रुड़की की भगवानपुर तहसील परिसर में स्थित तहसील कार्यालय पर शुक्रवार को अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के द्वारा तालाबंदी कर दी गई थी। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आज माफी मांगने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे है।