हरदोई: उधरनपुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 शाहाबाद थाना क्षेत्र गोरिया गांव निवासी रामदयाल की पत्नी प्रेमवती शाहजहांपुर जाने के लिए अपनी बेटी के साथ सड़क किनारे खड़ी थी की तभी तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।