हरदोई: एसपी ने दस निरीक्षकों को बदला,शहर कोतवाल संजय पांडेय प्रभारी IGRS व नारायण कुशवाहा को शहर कोतवाल बनाया
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार देर शाम दस निरीक्षकों को बदला है । शहर कोतवाल संजय पांडेय को प्रभारी IGRS व नारायण कुशवाहा को नया शहर कोतवाल बनाया है।बता दें कि नारायण कुशवाहा अभी तक बिलग्राम कोतवाली के प्रभारी थे जिन्हें अब शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गयी है।