हरदोई: भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक, सहकारिता राज्यमंत्री व विधायक हुए शामिल
Hardoi, Hardoi | Aug 6, 2024 भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर सहित जिले के विधायक शामिल हुए। प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का लक्ष्य रखा। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मंत्री श्री राठौर ने जनपद के विकास पर चर्चा की।