हरदोई: बेहटा गोकुल पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुधीर निवासी असगरपुर थाना बेहटा गोकुल को गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Aug 6, 2024 6 अगस्त को वादी गुड्डू निवासी असगरपुर थाना बेहटा गोकुल ने थाने पर तहरीर दी कि अभियुक्त सुधीर निवासी ग्राम असगरपुर द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी। इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर मु0अ0सं0 245/24 धारा 115(2)/352/351 का केस अभियुक्त सुधीर पर पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।