हरदोई: ओदरा गांव में पिता की मौत से आहत छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में पिता की मौत से आहत छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों ने छात्रा के शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक ओदरा गांव निवासी मनोज कुमार की पुत्री वैष्णवी सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।