होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई, कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समय-सीमा समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वर्षाकाल के दौरान जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को समितियों के माध्यम से समय पर खाद उपलब्ध कराने, खाद वितरण में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों पर कार्रवाई करने निर्देश दिये।