गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के विधानसभा साहिबाबाद-55 की SST टीम द्वारा हुई चेकिंग, कार से 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद
शुक्रवार को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता के चलते विधान सभा साहिबाबाद-55 की एसएसटी द्वितीय टीम द्वारा ताहिरपुर कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा गाड़ी आती हुई दिखाई दी। टीम के द्वारा गाड़ी को रोककर उसे चेक किया गया तो उसमें सवार धीर सिंह नामक व्यक्ति की भी चेकिंग की गई।