गाज़ियाबाद: पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्रा ने पत्नी के साथ कवि नगर में किया मतदान
गाजियाबाद में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह लोग पहुंचने शुरू हो गए है। पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्रा ने भी पत्नी के साथ कवि नगर में मतदान किया है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हो चुका है और शाम को 6:00 बजे तक चलेगा।