गाज़ियाबाद: बीमार होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे संजय नगर निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग, व्हील चेयर पर जाकर किया मतदान
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग को लेकर लगातार सामने आ रही तस्वीरों के बीच संजय नगर निवासी 82 वर्षीय पृथ्वी राजगढ़ बीमार होने के बावजूद भी वोट देने के दायित्व को पूरा करने में सफल हुए। इस दौरान 82 वर्षीय पृथ्वी राजगढ़ व्हील चेयर पर संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। लंबे इंतजार के बीच जब तक उनका वोट नहीं पड़ा, तब तक वह बेचैन रहे।