गाज़ियाबाद: गाजियाबाद जिलाधिकारी ने राजनगर स्थित कलेक्ट्रेट में बनाए गए इलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच राजनगर स्थित कलेक्ट्रेट में बनाए गए इलेक्शन सेंटर का गाजियाबाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों से वोटिंग को लेकर हर स्थिति की जानकारी ली, साथ ही व्यवस्थित तरीके से वोटिंग कराने को लेकर भी निर्देशित किया।