गाज़ियाबाद: साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के शहीद नगर में मतदान करनी पहुंची 105 साल की बुजुर्ग महिला, लोगों से की मतदान करने की अपील
लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को हो रहे मतदान के बीच साहिबाबाद विधानसभा के शहीद नगर में 105 साल की मुस्लिम बुजुर्ग महिला सिद्दो पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची। वोटिंग के बाद बुजुर्ग महिला ने अपनी उंगली में लगी स्याही को दिखाते हुए लोगों से जल्दी से जल्दी मतदान करने की अपील की।