गाजियाबाद में लोकसभा 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह लोग पहुंचने शुरू हो गए है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हो चुका है और शाम को 6:00 बजे तक चलेगा।