नैनीताल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पहुंचे भवाली, कहा- भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भवाली पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार को करीब दो बजे उन्होंने कहा एक ओर भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है जबकि दूसरी ओर उनके कई नेता दुराचार में पकड़े गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा महिलाएं व बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।