नैनीताल: टूटा पहाड़ क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान हुई मौत
नैनीताल-भवाली मार्ग में टूटा पहाड़ के समीप पैरापिट में बैठे दो युवक अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गए थे। पुलिस की ओर से रेस्क्यू के बाद दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। सोमवार दे शाम 7:00 एसओ रमेश बोरा ने बताया कि उपचार के दौरान जगत असवाल की एम्श ऋषिकेश में मौत हो गई है।