नैनीताल: लेकब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क मांगने पर पर्यटक टोल कर्मियों से भिड़े, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
लेकब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क मांगने पर पर्यटक टोल कर्मियों से भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसओ रमेश बोरा ने सोमवार को पांच बजे बताया कि दोनों पक्षों के साथ वार्ता करने के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं चाहने पर पर्यटकों को भेज दिया गया।