चाईबासा। 31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिन में दो बजे टीएसएस डीएस प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।